-
Shivpal Singh Yadav Wife: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का परिवार यूपी की राजनीति में काफी सक्रीय है। इस परिवार के तमाम सदस्य किसी ना किसी राजनीतिक पद पर रह चुके हैं या फिर हैं। वहीं परिवार के कई सदस्य ऐसे भी हैं जो राजनीति से दूर रहते हुए भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। ऐसी ही एक सदस्य हैं मुलायम सिंह यादव की बहू और शिवपाल की पत्नी सरला यादव (Shivpal Yadav Wife Sarla Yadav)। आइए जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) की चाची सरला यादव:
-
सरला यादव के पास एक करोड़ 72 लाख 24 हजार 27 रुपये मूल्य की सकल चल और बाजार मूल्य के हिसाब से 4 करोड़ एक लाख 69 हजार 961 की अचल संपत्ति है।
-
वहीं शिवपाल यादव के पास एक करोड़ 75 लाख 418 की चल व 26 लाख 90 हजार की स्वअर्जित संपत्ति,दो लाख 17 हजार 621 की विरासत की संपत्ति है।
-
पत्नी सरला यादव अंकुर पेट्रोलियम दतावली की स्वामी और अंकुर राइस गोरापुरा व विंकी इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर हैं। तस्वीर में अपनी चाची सरला के साथ अखिलेश यादव।
-
सरला यादव और शिवपाल यादव की संपत्ति का ब्योरा चुनाव आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है। अपनी और पत्नी की संपत्ति की जानकारी स्वयं शिवपाल ने 2017 में चुनाव आयोग को दी थी।
-
बता दें कि शिवपाल और सरला यादव के एक बेटे हैं। बेटे का नाम अंकुर यादव उर्फ आदित्या यादव है। बेटे की शादी में परिवार के सदस्यों के साथ पीली साड़ी में सरला यादव।
-
शिवपाल यादव की पत्नी सरला और मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बीच काफी अच्छे संबंध बताए जाते हैं।
-
बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल। (All Photos: Social Media And Agency)
